खरसावां में बासंती गागराई किया चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

निर्माण कार्य का शिलान्यास करती बासंती गागराई, साथ में अर्जुन गोप और अन्य
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड में विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया. खरसावां विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी बासंती गागराई और विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने इन योजनाओं का शिलान्यास किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला खरसावां से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan: खरसावां विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी बासंती गागराई और विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने खरसावां प्रखंड में चार विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. जोजोडीह पंचायत के मोलाडीह और बुरुडीह पंचायत के असुरा में 11.55 लाख की लागत से आंगनवाड़ी केंद्र के भवन का शिलान्यास किया. इसके बाद जोजोडीह पंचायत के पदमपुर में करीब 25 लाख की लागत से बनने वाले आदिवासी कला और संस्कृत भवन का शिलान्यास किया. साथ ही बड़ा आमदा पंचायत के मुरुमडीह गांव में विधायक फंड से करीब 7.2 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
बासंती गागराई ने क्या कहा
इस दौरान बासंती गागराई ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक दशरथ गागराई सचेत और प्रतिबद्ध है. अलग अलग योजनाओं के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. साथ ही सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं.
लोगों को मिल रहा है सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ: अर्जुन गोप
विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप उर्फ नायडू गोप ने कहा कि विधायक दशरथ गागराई के सगजता के कारण खरसावां विस क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है. सरकार के योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. इस दौरान मुख्य रुप से मुखिया रईबारी माझी, जिप सदस्य काली चरण बानरा, रमेश महतो, तुलसी महतो, रानी हेंब्रम, संजु हाईबुरु, ललन तिवारी, सुकरा महतो, राजेश दलबेहरा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इस दौरान बासंती गागराई और अर्जुन गोप गांव के लोगों की समस्याओं से भी अवगत हुए और समाधान का भरोसा दिया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










