गुड़ाबांधा में कैनाल नहीं बनाने की मांग

Updated at : 23 Jan 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
गुड़ाबांधा में कैनाल नहीं बनाने की मांग

आदित्यपुर : गुड़ाबांधा के आंगारपाड़ा मौजा में सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना (एसएमपी) के तहत बनने वाली कैनाल शाखाओं को नहीं बनाने की मांग यहां के लोग कर रहे हैं. इस संबंध में भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएमपी के प्रशासक के श्रीनिवासन से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा. इसमें […]

विज्ञापन

आदित्यपुर : गुड़ाबांधा के आंगारपाड़ा मौजा में सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना (एसएमपी) के तहत बनने वाली कैनाल शाखाओं को नहीं बनाने की मांग यहां के लोग कर रहे हैं. इस संबंध में भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएमपी के प्रशासक के श्रीनिवासन से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा.

इसमें कहा गया कि यहां के आंगारपाड़ा, कंदुआपाल, कदमापाल, कैसपाल, जरडीहा, केंदुडीह के काफी छोटे कृषि क्षेत्र के लिए सर्विस रोड के साथ चार-चार कैनाल व नहरों की शाखाओं का जाल फैलाया गया है. यह बेमतलब व ठेकेदार को फायदा पहुंचाने व अपनी कमीशन के लिए टेंडर किया गया. यदि इन्हें बनने से नहीं रोका गया तो खेती के लिए जमीन ही नहीं बचेगी. यहां आंगारपाड़ा बड़ाबांध है. जो खेती के लिए काफी है.

इसलिए नहरों को बंद कर इस बांध में जल संरक्षण किया जाये.साथ ही बांध से केवल दो ही नहर निकाला जाये. प्रशासक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सर्वे करने वाली टीम इस संबंध में स्थानीय लोगों से संपर्क करेगी. प्रतिनिधिमंडल में रतनलाल राउत, सुनवासी बेहरा, शिबुरंजन बारीक, शंभूनाथ दलाई, कमलकांत बेहरा, फकीर मोहन पाइड़ा, तापस कुमार दलाई, गौड़चंद्र बेहरा, इंद्रजीत बारीक, सत्यनारायण पाइड़ा, गणेश्वर बारीक, अमूल्यो कुमार बेहरा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola