54 दिनों में 6 करोड़ कार्यकर्ता बनाये: नड्डा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2019 5:47 AM

विज्ञापन

चाईबासा/सरायकेला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के हेलीकॉप्टर के दोनों इंजन फेल हो गये. शुक्रवार को वे सरायकेला से जमशेदपुर जाने के लिए काशी साहू कॉलेज में हेलीकॉप्टर में सवार हुए थे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव भी थे. अर्जुन मुंडा सड़क […]

विज्ञापन

चाईबासा/सरायकेला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के हेलीकॉप्टर के दोनों इंजन फेल हो गये. शुक्रवार को वे सरायकेला से जमशेदपुर जाने के लिए काशी साहू कॉलेज में हेलीकॉप्टर में सवार हुए थे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव भी थे.

अर्जुन मुंडा सड़क मार्ग से जमशेदपुर रवाना हो गये, जबकि जेपी नड्डा सड़क मार्ग से रांची चले गये. इससे पूर्व चाईबासा में बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी है. भाजपा ने अपने 11 करोड़ सदस्यों का रिकार्ड खुद तोड़ डाला है. अब भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या 17 करोड़ हो गयी है. सदस्यों की संख्या 11 से 17 करोड़ तक पहुंचने में 54 दिनों का समय लगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola