खूंटी : भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खरसावां व कुचाई में किया जन संपर्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2019 7:45 PM
कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल : अर्जुन मुंडा शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा रविवार को खरसावां व कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क किया. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर तिखा हमला करते हुए कहा कि आजादी के […]
कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल : अर्जुन मुंडा
शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां
खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा रविवार को खरसावां व कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क किया. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर तिखा हमला करते हुए कहा कि आजादी के बाद के लंबे काल खंड तक अपने शासन काल में कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों का विकास नहीं किया. कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में उपयोग किया. कांग्रेस पार्टी ने भोले भाले आदिवासियों की भावना के साथ छलने का कार्य किया.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा करने का कार्य किया. श्री मुंडा ने कहा कि बाजपेयी जी के प्रधानमंत्रीत्व काल में भाजपा की सरकार ने पहली बार आदिवासियों के लिए अलग से मंत्रालय बनाने का कार्य किया. भाजपा की सरकार आदिवासियों के विकास के लिये कई तरह की योजना चलायी जा रही है.
श्री मुंडा ने कहा कि सांसद रहते हुए आदिवासियों से जुड़े हुए मामलों को उन्होंने हमेशा संसद में उठाने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि आगे भी संसद में खूंटी की जनता का आवाज उठाते रहेंगे. श्री मुंडा ने कहा कि महाठगबंधन के घटक दल तरह-तरह की बातें कर लोगों में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु जनता उनके बातों में आने वाली नहीं है. क्षेत्र की जनता इस बार भी कांग्रेस सबक सिखायेगी.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास करना है. उन्होंने क्षेत्र की जनता से समर्थन की अपील की. मौके पर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, मंगल सोय, प्रदीप सिंहदेव, लखीराम मुंडा, संगल सिजुई, दुलाल स्वांसी, डुमु गोप, कृष्णा सोय, आजसू नेत्री सह जिप सदस्या जींगी हेंब्रम, जगमोहन हेंब्रम समेत, विजय महतो, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अर्जुन मुंडा ने इन गांवों का किया दौरा
भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क किया. मुख्य रूप से कुचाई के जिलींगदा, बायांग, मरांगहातु, गोपीडीही, पगारडीह, मुंडादेव, गालुडीह, रेगाडीह, पुतुलपीढ़, बाईडीह व सांकोडीह, खरसावां प्रखंड के जोजोडीह, पदमपुर, बोरडा, खरसावां, सीमला, बुरुडीह का दौरा किया.
कुचाई : कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन
कुचाई में अर्जुन मुंडा के जन संपर्क के दौरान कई दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा. कुचाई के मरांगहातु में बारुहातु पंचायत के विजय सिंह मुंडा, सुखराम मुंडा, सोमा मुंडा, गणेश सिंह मुंडा, सुखदेव सिंह मुंडा, कार्तिक सिंह मुंडा, सुरेंद्र स्वांसी, बिजार के चरण दास, गणेश राम मुंडा, सोसोकोड़ा के सोमा मुंडा, मुचीराय मुंडा आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सभी को पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने माला पहनाकर भाजपा में शामिल कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










