चांडिल : दलितों के उत्थान के लिए आजसू पार्टी तैयार करेगी खाका

चांडिल : चांडिल डैम शीश महल में सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय दलित समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया.मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि दलित समाज के लोगों को आर्थिक व सामाजिक लड़ाई लड़ने की जरूरत है. अब भी दलित समाज के लोग पेंशन, राशन व आवास […]
चांडिल : चांडिल डैम शीश महल में सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय दलित समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया.मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि दलित समाज के लोगों को आर्थिक व सामाजिक लड़ाई लड़ने की जरूरत है. अब भी दलित समाज के लोग पेंशन, राशन व आवास के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
दलित समाज अब भी गरीब हैं. दलित समाज के उत्थान के लिए आजसू पार्टी सर्वेक्षण दल बना कर खाका तैयार करेगी. उन्होने कहा कि दलित समाज को मानसिक तौर पर मजबूत होने के साथ ताकतवर होने कि जरूरत है. जिससे वे अपने हक और अधिकार का लड़ाई खुद लड़ सके. विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक रामचंद्र सहिस उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




