राज्य स्तरीय तीरंदाजी में सिल्ली ओवरऑल चैंपियन, टाटा आर्चरी एकेडमी को दूसरा स्थान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2019 7:32 PM

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश चाईबासा तीसरे स्थान परखरसावां : 13वां राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली ओवरऑल चैंपियन बना. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में टाटा आर्चरी एकेडमी दूसरे व पश्चिमी सिंहभूम की टीम तीसरे स्थान पर रही. पूर्वी सिंहभूम की टीम चौथे स्थान पर रही. मेजबान सरायकेला-खरसावां […]

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश

चाईबासा तीसरे स्थान पर
खरसावां : 13वां राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली ओवरऑल चैंपियन बना. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में टाटा आर्चरी एकेडमी दूसरे व पश्चिमी सिंहभूम की टीम तीसरे स्थान पर रही.

पूर्वी सिंहभूम की टीम चौथे स्थान पर रही. मेजबान सरायकेला-खरसावां का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा. पश्चिमी सिंहभूम पांचवें स्थान पर रही. सिल्ली 36 स्वर्ण, 35 रजत, 21 कांस्य के साथ पहले, टाटा आर्चरी एकेडमी 12 स्वर्ण, 11 रजत, नौ कांस्य के साथ दूसरे, पश्चिमी सिंहभूम जिला 11 स्वर्ण, 10 रजत, 18 कांस्य के साथ तीसरे, पूर्वी सिंहभूम नौ स्वर्ण, 11 रजत, आठ कांस्य के साथ चौथे तथा मेजबान सरायकेला-खरसावां चार स्वर्ण, आठ रजत व नौ कांस्य के साथ पांचवें स्थान पर रही.

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह-पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, आरएसबी ग्रुप के चैयरमैन एसके बेहरा, झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष सह सेल किरीबुरू के डीजीएम (सीएसआर) नवीन कुमार, अजय सिंह, जुबैर आलम, ओलिंपियन तीरंदाज रीना कुमारी, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव आशीष कुमार, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के कोच चंचल भट्टाचार्य, जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सोय, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सुमंत मोहंती, हरेंद्र सिंह, बीडीओ दयानंद जायसवाल, टाटा आर्चरी एकेडमी के हेड अतुल कुमार, धर्मेंद्र तिवारी ने सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया. मौके पर सुमंत चंद्र मोहंती, उत्तम मिश्रा, अजय मिश्रा, बीएस राव, राजेंद्र गुईया, आदित्य नायक, सुमीत मिश्रा, पलटन हांसदा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola