गुजरात व हिमाचल में बनेगी भाजपा की सरकार : अर्जुन मुंडा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2017 7:12 PM
खरसावां : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ट नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बना रही है. श्री मुंडा खरसावां के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मुंडा ने कहा कि गुजरात में विपक्षी दलों द्वारा फैलाये गये तमाम भ्रांतियों को […]
खरसावां : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ट नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बना रही है. श्री मुंडा खरसावां के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मुंडा ने कहा कि गुजरात में विपक्षी दलों द्वारा फैलाये गये तमाम भ्रांतियों को नकारते हुए वहां की जनता ने राज्य के साथ – साथ राष्ट्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है. श्री मुंडा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें गुजरात के कई आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भाजपा के प्रति समर्थन व्यक्त किया है. मुंडा ने कहा कि झारखंड की तरह पार्टी कार्यकर्ता व आम लोगों से मिले मुंडा दिवंगत कार्यकर्ता सुखलाल मुंडा के परिजनों से मिले. मौके पर मुख्य रुप सिंहदेव, जिप सदस्या रानी हेंब्रम, सुशील षाडंगी, विजय महतो, विवेकानंद प्रधान, नयन नायक आदी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










