एक माह का मानदेय मिलने से पारा शिक्षक नाराज
Updated at : 28 Sep 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

तीन महीने बाद हुआ एक महीने का भुगतान मझगांव : झारखंण्ड राज्य सहयोगी शिक्षामित्र – पारा शिक्षक संघ की मझगांव इकाई की एक बैठक एनपीजीईएल भवन में संघ के अध्यक्ष सालेन पाटपिंगुआ की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें पारा शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. पारा शिक्षकों को जुलाई से सितंबर तक तीन […]
विज्ञापन
तीन महीने बाद हुआ एक महीने का भुगतान
मझगांव : झारखंण्ड राज्य सहयोगी शिक्षामित्र – पारा शिक्षक संघ की मझगांव इकाई की एक बैठक एनपीजीईएल भवन में संघ के अध्यक्ष सालेन पाटपिंगुआ की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें पारा शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. पारा शिक्षकों को जुलाई से सितंबर तक तीन महीने के बाद एक महीने के मानदेय का भुगतान किया गया है, जिसे वे बैंकों के 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक बंद रहने के कारण निकाल भी नहीं पायेंगे. इससे पारा शिक्षकों का दुर्गापूजा व मुहर्रम भी फीके रहेंगे.
इस व्यवस्था को लेकर पारा शिक्षकों ने सरकार के प्रति काफी नाराजगी जतायी है. यही समस्या कुमारडुंगी प्रखंड में भी है. कुमारडुंगी पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष बिरंची करुआ ने भी इसकी निंदा की है. मझगांव इकाई की अगली बैठक अट्ठाइस अक्टूबर को होगी. मौके पर विजय दास, दुष्यंत कुमार, सागर सिंकू, चंद्रमोहन पिंगुवा, कामदेव राउत, सरिता सिंकू, पूर्णिमा पुष्पलता पात्रो, सुलोचना तिरिया, घनश्याम तिरिया, अश्विनी बारिक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




