उत्कलिय पुरोहित समाज ने सरायकेला के नगर पंचायत अध्यक्ष का किया सम्मान

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी (बीच में) को सम्मानित करते उत्कलिय पुरोहित समाज के लोग. फोटो: प्रभात खबर

Saraikela News: सरायकेला में उत्कलिय पुरोहित समाज ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी को सम्मानित किया. मांजना घाट शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अंग वस्त्र और श्रीफल भेंट किए गए. इस दौरान समाज की समस्याएं भी रखी गईं और पुलक सतपथी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Saraikela News: झारखंड के सरायकेला में उत्कलिय पुरोहित समाज की ओर से नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी को सम्मानित किया गया. शहर के मांजना घाट शिव मंदिर परिसर में पुरोहित समाज के अध्यक्ष घासी राम सतपति और नीलकंठ सारंगी की ओर से अंग वस्त्र और श्रीफल भेंट किए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

उज्ज्वल कार्यकाल की कामना

कार्यक्रम में पुरोहित समाज के अध्यक्ष घासी राम सतपति और नीलकंठ सारंगी ने मनोज चौधरी को अंग वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया. इस सम्मान समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने अध्यक्ष के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.

यह सम्मान नहीं, आशीर्वाद है: मनोज चौधरी

सम्मान मिलने के बाद मनोज चौधरी ने कहा कि यह सम्मान नहीं बल्कि पुरोहित समाज का आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि इस आशीर्वाद से वे जनता की सेवा और भी अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ करेंगे. उन्होंने विप्र समाज को वंदनीय बताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से जीवन धन्य हो गया है.

समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता जताई

मनोज चौधरी ने कहा कि वे आगे भी हर समाज के साथ मिलकर कार्य करेंगे और पुरोहित समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने का प्रयास किया जाएगा.

कोरोना काल की सेवाओं के लिए जताया आभार

पुरोहित समाज के सदस्यों ने कोरोना काल से लेकर अब तक समाज के प्रति मनोज चौधरी के योगदान की सराहना की. उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर कठिन समय में उन्होंने समाज के साथ खड़े होकर सेवा की है.

समस्याओं से कराया अवगत

इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने संस्था के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य समस्याओं से नगर पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया. उन्होंने उम्मीद जताई कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: शिक्षा के साथ जीवन कौशल सिखाने में हजारीबाग के शिक्षक आगे, 80 स्कूलों के 160 टीचर सम्मानित

पुलक सतपथी बने उपाध्यक्ष

कार्यक्रम के दौरान पुलक सतपथी को उत्कलिय पुरोहित समाज का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इस घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी. इस अवसर पर नीलकंठ सारंगी, मनोज तिवारी, किशोर सारंगी समेत पुरोहित समाज के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम का माहौल सम्मान और सौहार्द से भरा रहा.

इसे भी पढ़ें: सारंडा के बीहड़ में खुल गई विकास की पोल, कोल्हान रक्षा संघ की बैठक में लगी समस्याओं की झड़ी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola