शिक्षकों की कमी से प्लस टू में नामांकन नहीं

खरसावां : सरकारी निर्देश के बावजूद खरसावां के बड़ाबांबो स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में इस वर्ष प्लस टू में नामांकन नहीं हो सका. इसका मुख्य कारण है स्कूल में शिक्षकों की कमी. सरकार की ओर से उक्त विद्यालय में चालू सत्र में ही प्लस टू (इंटरमीडिएट) की पढ़ाई शुरू करने का निर्देश जारी किया गया […]
खरसावां : सरकारी निर्देश के बावजूद खरसावां के बड़ाबांबो स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में इस वर्ष प्लस टू में नामांकन नहीं हो सका. इसका मुख्य कारण है स्कूल में शिक्षकों की कमी. सरकार की ओर से उक्त विद्यालय में चालू सत्र में ही प्लस टू (इंटरमीडिएट) की पढ़ाई शुरू करने का निर्देश जारी किया गया था.
याद रहे कि वर्ष 2007-08 में ही इस स्कूल में प्लस टू की पढ़ाई के लिए दोमंजिला भवन भी तैयार कराया गया था, लेकिन यह स्कूल फिलहाल एकमात्र शिक्षक के भरोसे चल रहा है. प्लस टू की पढ़ाई के लिए स्कूल में अब तक एक भी शिक्षक की पदस्थापना या प्रतिनियुक्ति नहीं हुई है. ज्ञात हो कि इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्लस टू करने के लिए 20 किमी दूर चक्रधरपुर या खरसावां जाना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




