त्योहारों के लिए सरकारी आवंटन की सीमा बढ़ी
Updated at : 16 Sep 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

अब दुर्गापूजा के लिए 85, काली पूजा के लिए 45, मुहर्रम के लिए 13,500 रुपये का आवंटन आगामी त्योहारों को लेकर सीओ ने बुलायी आवश्यक बैठक, हुए कई निर्णय खरसावां : खरसावां अंचल कार्यालय में दुर्गापूजा, काली पूजा व मुहर्रम के आयोजन को लेकर अंचलाधिकारी डांगर कोड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में इन […]
विज्ञापन
अब दुर्गापूजा के लिए 85, काली पूजा के लिए 45, मुहर्रम के लिए 13,500 रुपये का आवंटन
आगामी त्योहारों को लेकर सीओ ने बुलायी आवश्यक बैठक, हुए कई निर्णय
खरसावां : खरसावां अंचल कार्यालय में दुर्गापूजा, काली पूजा व मुहर्रम के आयोजन को लेकर अंचलाधिकारी डांगर कोड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में इन तीनों धार्मिक अनुष्ठानों के लिए राशि में बढ़ोतरी की गयी. सर्वसम्मति से सरकारी फंड से दुर्गापूजा के लिए 85 हजार, काली पूजा के लिए 45 हजार व मुहर्रम के लिए 13,500 रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया.
साथ ही सरकारी दुर्गामंदिर में इलेक्ट्रिकल ड्रम लगाने के लिए बाजार से कोटेशन मंगाने का निर्णय लिया गया. दुर्गापूजा के दौरान मंदिर का रंगरोगन करने, विद्युत व्यवस्था तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में पूजा के लिए सदस्यों में दायित्व भी बांटे गये. बैठक में मुख्य रूप से नयक नायक, गोवर्धन राउत, जीतवाहन मंडल, केपी षाड़ंगी, मानिक सिंहदेव, अनूप सिंहदेव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




