बैठक में घुसकर बीइइओ से मारपीट,गाली-गलौज

सरायकेला : बीइइओ दिलीप प्रमाणिक ने केंदुवा मवि के शिक्षक अजय कुमार महतो पर एक दिन में एरियर भुगतान व वेतन विपत्र पास कराने के लिए मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. बीइइओ ने शिक्षक के खिलाफ विभाग के उच्च पदाधिकारियों और सरायकेला थाना में शिकायत की है. शिकायत के अनुसार प्रखंड शिक्षा […]
सरायकेला : बीइइओ दिलीप प्रमाणिक ने केंदुवा मवि के शिक्षक अजय कुमार महतो पर एक दिन में एरियर भुगतान व वेतन विपत्र पास कराने के लिए मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. बीइइओ ने शिक्षक के खिलाफ विभाग के उच्च पदाधिकारियों और सरायकेला थाना में शिकायत की है.
शिकायत के अनुसार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीइइओ) दिलीप प्रमाणिक मंगलवार को बीआरसी में वेतन निकासी व वेतन पुनरीक्षण के लिए बैठक कर रहे थे. इसमें सभी संकुल समन्वयक व शिक्षक मौजूद थे. बैठक के बीच में शिक्षक अजय महतो पहुंच गये. उन्होंने एक दिन में वेतन विपत्र व एरियर भुगतान का दबाव बनाया. एक साथ सभी शिक्षकों का विपत्र पास करने की बात कही. इसपर शिक्षक अजय कुमार महतो ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. वहां उपस्थित शिक्षकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




