जिले के 99 बीआरपी सीआरपी कर्मी मांगों को लेकर हड़ताल पर

Updated at : 12 Sep 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के 99 बीआरपी सीआरपी कर्मी मांगों को लेकर हड़ताल पर

सरायकेला : जिले के 90 संकुल साधन सेवी व नौ प्रखंड साधन सेवी बीआरपी सीआरपी कर्मचारी महासंघ के बनैर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर चले गये. हड़ताली बीआरपी सीआरपी आज पहले दिन रांची में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत हड़ताल पर बैठे हुए हैं. शिक्षा विभाग के अहम […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिले के 90 संकुल साधन सेवी व नौ प्रखंड साधन सेवी बीआरपी सीआरपी कर्मचारी महासंघ के बनैर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर चले गये. हड़ताली बीआरपी सीआरपी आज पहले दिन रांची में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत हड़ताल पर बैठे हुए हैं. शिक्षा विभाग के अहम सेतु माने जाने वाले अनुबंध कर्मी बीआरपी सीआरपी के हड़ताल पर चले जाने का विद्यालयों में शिक्षण एवं पठन-पाठन के अनुश्रवण पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है.

सभी बीआरपी व सीआरपी को प्रति दिन तीन स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जमा करने का कार्य दिया गया है. बीआरपी सीआरपी की हड़ताल से यह काम बंद हो जायेगा. हालांकि जिला कार्यालय ने हड़ताल की अवधि में विद्यालयों के निरीक्षण व अनुश्रवण का कार्य बीईईओ व बीपीओ को करने का निर्देश दिया है.

ये है मांगें: पारा शिक्षकों की तर्ज पर सभी बीआरपी सीआरपी का भी शिक्षक प्रशिक्षण कराया जाय.
समान काम के एवज में अनुबंध कर्मियों को समान वेतन का भुगतान किया जाय.
क्षेत्र भ्रमण के लिए भत्ता दिया जाय.
हड़ताली बीआरपी सीआरपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश : राज्य परियोजना निदेशक ए मुथुकुमार ने सभी उपायुक्तों को हड़ताली प्रखंड साधनसेवी व संकुल साधन सेवियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पत्र जारी किया है. इसके अनुसार हड़ताल पर जाने वाले प्रखंड साधसेवी व संकुल साधन सेवियों को हड़ताल अवधि का मानदेय नहीं देने व सेवा से मुक्त करने तक की कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola