सरायकेला-खरसावां जिला ओवर ऑल चैंपियन

Updated at : 06 Sep 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला-खरसावां जिला ओवर ऑल चैंपियन

पश्चिमी सिंहभूम को तीसरा स्थान राज्य स्तरीय शिक्षक समागम खरसावां : रांची में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक समागम में कोल्हान का दबदबा रहा. सरायकेला-खरसावां जिला जहां ऑवर ऑल चैम्पियन बना, वहीं पश्चिमी सिंहभूम तीसरे स्थान पर रहा. मेडल सीट में पूर्वी सिंहभूम जिला 19 वें स्थान पर रहा. विजेता प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री रघुवर दास, शिक्षा […]

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम को तीसरा स्थान

राज्य स्तरीय शिक्षक समागम

खरसावां : रांची में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक समागम में कोल्हान का दबदबा रहा. सरायकेला-खरसावां जिला जहां ऑवर ऑल चैम्पियन बना, वहीं पश्चिमी सिंहभूम तीसरे स्थान पर रहा. मेडल सीट में पूर्वी सिंहभूम जिला 19 वें स्थान पर रहा. विजेता प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री रघुवर दास, शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव व शिक्षा सचिव आराधना पट्टनायक ने पुरस्कृत किया सरायकेला-खरसावां जिला को पांच स्पर्द्धाओं में स्वर्ण, एक में रजत व एक में कांस्य पदक मिला. फुटबॉल के महिला व पुरुष वर्ग में सरायकेला खरसावां चैंपियन रहा. महिला शतरंज में सरायकेला की प्रतिमा दास को स्वर्ण, एक सौ व दो सौ मीटर के दौड़ में विकास चंद्र महतो को स्वर्ण पदक मिला.

कैरेम में खरसावां के परमानंद पानी एवं प्रेमेंन्द्र पति को कैरम के लिए रजत पदक मिला. विज्ञान प्रदर्शनी में खरसावां के दिनेश दास द्वारा लगाये गये मॉडल को कांस्य पदक मिला. स्कूलों की रेटिंग में फाइव स्टार पाने वाले जिला के दो स्कूल के प्रधान शिक्षक कुचाई के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां के किशुन मुर्मू व ओडिया मध्य विद्यालय आदित्यपुर की संध्या प्रधान को भी सम्मानित किया गया. परिवर्तन दल के राज्य साधन सेवी को भी सम्मानित किया गया.

तीसरे स्थान पर रहा पश्चिमी सिंहभूम जिला

पश्चिमी सिंहभूम जिला तीसरे स्थान पर रहा. पश्चिमी सिंहभूम जिला को तीन स्पर्द्धाओं में स्वर्ण, चार स्पर्द्धाओं में रजत व एक स्पर्द्धा में कांस्य पदक मिला. सात मीनट के नाटक में स्वर्ण, महिला क्रिकेट में रजत, महिला फुटबॉल में रजत, विज्ञान प्रदर्शनी में पश्चिमी सिंहभूम की अमोद मिश्रा को स्वर्ण व अभिलाषा तिर्की के मॉडल को कांस्य पदक, समुह गायक के पुरुष वर्ग को संजय बाखला ग्रुप को स्वर्ण व महिला वर्ग में तबिता कुजुर ग्रुप को रजत पदक, महिला वर्ग के क्विज प्रतियोगिता में कुमारी श्वेता व सिरमाती भंडा को रजत पदक मिला. इंटर एवं मैट्रिक में शत प्रतिशत रिजल्ट वाले विद्यालयों को भी सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola