सरकारी स्कूलों में आज से लागू होगा ड्रेस कोड

Updated at : 05 Sep 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में आज से लागू होगा ड्रेस कोड

दो साल पूर्व निर्धारित किया गया था ड्रेस कोड, अब होगा अनिवार्य खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिला समेत पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों में पांच सितंबर से पूर्ण रूप से ड्रेस कोड लागू होगी. पांच सितंबर से शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होगा. राज्य सरकार ने दो साल पहले से ही शिक्षकों के लिए ड्रेस […]

विज्ञापन

दो साल पूर्व निर्धारित किया गया था ड्रेस कोड, अब होगा अनिवार्य

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिला समेत पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों में पांच सितंबर से पूर्ण रूप से ड्रेस कोड लागू होगी. पांच सितंबर से शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होगा. राज्य सरकार ने दो साल पहले से ही शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया था, लेकिन यह आदेश सिर्फ मौखिक था. अभी तक इस संबंध में कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है. पांच सितंबर को पहली बार इसे अनिवार्य किए जाने की घोषणा की जायेगी. लेकिन अबतक 60 से 70 फीसदी स्कूलों में ही इसे लागू किया जा सका है.
शिक्षक समागम में ड्रेस कोड में शामिल होंगे शिक्षक : रांची में आयोजित शिक्षक समागम में शामिल होने वाले शिक्षकों को पूर्ण रूप से ड्रेस कोड के साथ भाग लेने को कहा गया है. शिक्षक समागम में सरायकेला-खरसावां जिला समेत राज्य के सभी जिलों के शिक्षक भाग लेंगे. यहां मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री कुछ शिक्षकों को सम्मानित भी करेंगे.
क्या है ड्रेस कोड ?
पुरुष शिक्षकों के लिए क्रीम कलर का शर्ट, ब्लैक कलर का पैंट, मरुन कलर का टाई, ब्लैक जूता व शर्ट पर छोटे आकार का नेम प्लेट. महिला शिक्षिकाओं के लिए क्रीम कलर का शूट, मरुन कलर का सलवार या क्रीम कलर की साड़ी और मरुन कलर का ब्लाउज शामिल है. शिक्षिकाओं को भी नेम प्लेट लगाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola