2019 के चुनाव को चुनौती के रूप में लें कार्यकर्ता : गिलुवा

Updated at : 05 Sep 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
2019 के चुनाव को चुनौती के रूप में लें कार्यकर्ता : गिलुवा

रायकेला : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत काशी साहू महाविद्यालय परिसर में सरायकेला विधानसभा के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को सम्पन्न हुआ. प्रशिक्षण के समापन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया. श्री गिलुवा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत […]

विज्ञापन

रायकेला : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत काशी साहू महाविद्यालय परिसर में सरायकेला विधानसभा के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को सम्पन्न हुआ. प्रशिक्षण के समापन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया.

श्री गिलुवा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही भाजपा आज लोकसभा व राज्यसभा ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते हमें हर चुनौती को गर्व के साथ स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों को चुनौती के रूप में स्वीकार करने को कहा. राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं को 2019 के आमचुनाव में लोकसभा की 350 प्लस व विधानसभा में दो तिहाई बहुमत प्राप्त करने को लेकर अभी से तैयारी शुरू करनी होगी. इसके तहत झारखंड की सभी 14 लोस सीटों व 60 प्लस विस सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर कार्य करना होगा.
श्री गिलुवा ने पार्टी में अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि पार्टी में कोई मतभेद या विरोधाभास नहीं है. उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों को मजबूत करने व चुनाव प्रबंधन को लेकर दिया जा रहा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रशिक्षण काफी लाभदायी होगा. श्री गिलुवा ने कहा कि प्रदेश में अब तक 60 विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है. जल्द ही सभी 81 विस क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन गणेश महाली ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजा सिंहदेव ने किया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, सांसद प्रतिनिधि हरेकृष्ण प्रधान, सोहन सिंह के अलावा कई भाजपाई उपस्थित थे.
कार्यकर्ताओं को सत्रवार दिया गया प्रशिक्षण :
विस क्षेत्र स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सत्रवार प्रशिक्षण देते हुए बूथ मैनेजमेंट व चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण किया गया. प्रशिक्षण के क्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने सैद्धांतिक अनुष्ठान, विधायक लक्ष्मण टुडू ने देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों, प्रदेश सचिव शैलेंद्र सिंह ने बूथ मैनेजमेंट व चुनाव प्रबंधन, रंजीत प्रसाद ने विचार परिवार, गणेश मिश्रा ने पार्टी के इतिहास वर्तमान व विकास तथा प्रणय प्रसून ने सोशल मीडिया संबंधी विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षण शिविर में 532 कार्यकर्ताओं ने निबंधन कराया.
बूथ स्तर पर संगठन को करें मजबूत : उदय सिंहदेव
जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के स्तंभ हैं. कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी व संगठन को मजबूत करें, ताकि पार्टी को लक्ष्य के अनुरूप सफलता मिल पाये. उन्होंने कार्यकर्ताओं का लोगों की समस्याओं से जुड़कर उनका निदान करते हुए भाजपा की नीतियों व सिद्वांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं : गणेश महाली
जिला महामंत्री गणेश महाली ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ कमेटी को मजबूत करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें. कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं में साथ खड़े हों और घर-घर जाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दें. उन्होंने बूथ मैनेजमेंट की भी जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola