सजदे में झुके सिर, अकीदत से मनी बकरीद
Updated at : 03 Sep 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां : खरसावां के विभिन्न क्षेत्रों में भी त्याग व बलिदान का त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) शांतिपूर्वक मनाया गया. खरसावां के कदमडीहा, बेहरासाही व गोंदपुर के ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज अदा की गयी. नमाजियों ने अमन चैन के लिए दुआ मांगी. इसके बाद गले मिल कर ईद उल अजोहा की बधाई दी. […]
विज्ञापन
खरसावां : खरसावां के विभिन्न क्षेत्रों में भी त्याग व बलिदान का त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) शांतिपूर्वक मनाया गया. खरसावां के कदमडीहा, बेहरासाही व गोंदपुर के ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज अदा की गयी. नमाजियों ने अमन चैन के लिए दुआ मांगी. इसके बाद गले मिल कर ईद उल अजोहा की बधाई दी.
यह त्योहार मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए त्याग व बलिदान की प्रेरणा देने के साथ-साथ लोगों को अमन चैन और खुशहाली का पैगाम भी देता है. बकरीद को लेकर बाजार में भी काफी रौनक देखी गयी. सभी चौक चौराहों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी. कमलपुर, मुड़िया, बालीगुमा, टेंटोपोसी, बालीपोशी समेत आस पास क्षेत्रों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




