करम डाल की पूजा कर मांगी क्षेत्र की समृद्धि

खरसावां : खरसावां, कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों में करम पूजा की धूम रही. शनिवार को विभिन्न स्थानों पर करम डाली गाड़ कर उपवास रह करम देवता की पूजा की गयी. लोगों में प्रसाद बांटा गया. खरसावां के बडाबांबो, उदालखाम, मोसोडीह, शहरबेड़ा, तेतुलटांड, सोखानडीह, छोटाबांबो, तेलायडीह, जोरडीहा, कृष्णापुर, कुचाई के मुंडादेव, बायांग, जिलंगदा, पोंडाकाटा, जोजोहातु, सरायकेला […]
खरसावां : खरसावां, कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों में करम पूजा की धूम रही. शनिवार को विभिन्न स्थानों पर करम डाली गाड़ कर उपवास रह करम देवता की पूजा की गयी. लोगों में प्रसाद बांटा गया. खरसावां के बडाबांबो, उदालखाम, मोसोडीह, शहरबेड़ा, तेतुलटांड, सोखानडीह, छोटाबांबो, तेलायडीह, जोरडीहा, कृष्णापुर, कुचाई के मुंडादेव, बायांग,
जिलंगदा, पोंडाकाटा, जोजोहातु, सरायकेला के राजबांध, पुलिस लाइन, सीनी समेत आस-पास के गांवों में धूमधाम से करम पूजा का आयोजन हो रहा है.खेतों में तैयार फसल की रक्षा के लिए उपवास रख करम देवता की आराधना की. मौके पर करम गीत गाते हुए सामूहिक नृत्य भी किया. कई जगहों पर मांदर की थाप पर जम कर नृत्य किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




