आधी आबादी के बिना विकास की परिकल्पना नहीं :बाउरी

सरायकेला : आधी आबादी को जोड़े बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है, इसलिए गांव की महिलाओं को डिजिटल बनाने के लिए सरकार द्वारा स्मार्ट फोन वितरण योजना शुरू की गयी है. उक्त बातें राज्य के कला सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री अमर बाउरी ने सरायकेला परिसदन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए […]
सरायकेला : आधी आबादी को जोड़े बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है, इसलिए गांव की महिलाओं को डिजिटल बनाने के लिए सरकार द्वारा स्मार्ट फोन वितरण योजना शुरू की गयी है. उक्त बातें राज्य के कला सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री अमर बाउरी ने सरायकेला परिसदन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा.
मंत्री बाउरी ने कहा कि गांव की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सखी मंडल का गठन किया गया है. सखी मंडल को बैंक से जोड़ कर सब्सिडाइज्ड दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि महिलाएं कुटीर उद्योग से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनें. मंत्री बाउरी ने कहा कि विकास को चरम सीमा तक पहुंचाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना है जब तक गांव की महिलाएं डिजिटल नही होगी तब तक यह संभव नही है. सरकार गांव की महिलाओँ को डिजिटल करने के लिए स्मार्ट फोन दे रही है.
मंत्री ने कहा कि सरकार सखी मंडल को लाह की चूड़ी, कंबल, मुर्गी पालन, सहित अन्य कुटीर उद्योग से जोड़ना चाहती है. सखी मंडल से तैयार माल की खरीददारी भी सरकार ही करेगी. सरकार का मानना है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें तभी परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी. मंत्री ने सखी मंडल की सदस्यों को बैंक से प्राप्त सब्सिडी का सदुपयोग करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




