बंद थी राशन दुकानें 3 डीलरों को शो कॉज

Updated at : 31 Aug 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
बंद थी राशन दुकानें 3 डीलरों को शो कॉज

सरायकेला : जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनूप किशोर शरण ने बुधवार को गम्हरिया प्रखंड की कई जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बंद मिली तीन दुकानों के दुकानदारों को शो कॉज जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. संतोष जनक जवाब नहीं देने पर डीलर की अनुज्ञप्ति […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनूप किशोर शरण ने बुधवार को गम्हरिया प्रखंड की कई जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बंद मिली तीन दुकानों के दुकानदारों को शो कॉज जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. संतोष जनक जवाब नहीं देने पर डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जायेगी.

निरीक्षण की जानकारी देते हुए डीएसओ श्री शरण ने बताया कि वे सबसे पहले पूर्वाह्न 11:50 बजे नारायणपुर पंचायत की दीप शिखा महिला समिति द्वारा संचालित पीडीएस दुकान पहुंचे, जहां दुकान में ताला लटका हुआ था. इसके बाद डीएसओ गम्हरिया वार्ड पांच के डीलर प्रो शंकर लाल के पीडीएस दुकान पहुंचे, जहां दुकान बंद मिली. इसी तरह गम्हरिया की राधा रानी महिला समिति द्वारा संचालित पीडीएस दुकान में में भी ताला लटका मिला, जबकि इन तीनों पीडीएस दुकानों से कार्डधारी खाली बैग पकड़े घर लौट रहे थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तीनों डीलरों को शो कॉज जारी किया.

मजदूरों को न्यूनतम से कम मजदूरी देने की जांच के आदेश
सरायकेला. प्रखंड परिसर स्थित पंचायत संसाधन केंद्र में प्रमुख गोपीनाथ गागराई की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई, जिसमें विविध योजनाओं की विभागवार गतिविधि एवं प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक से अनुपस्थित तीन पदाधिकारियों को शो कॉज करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया.
बैठक में कुदरसाई से महुलडीहा तक निर्माणाधीन सड़क कार्य में लगे मजदूरों को कम मजदूरी दिये जाने का मामला उठा, जिसपर जांच का निर्देश देते हुए मजदूरों को एेरियर के साथ बकाया मजदूरी के भुगतान की बात कही गयी. श्री गागराई ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत कुदरसाई से महुलडीहा तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है, जिसमें कार्यरत मजदूरों को दैनिक दो सौ रुपये मजदूरी दी जा रही है, जबकि श्रम विभाग के अनुसार न्यूनतम मजदूरी 280 रुपये तय है. बाकी गांवों में एक हफ्ते में विद्युतीकरण का निर्देश : बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी को मुड़कुम,
नुवागांव व छोटा दावना पंचायत के विद्युतीकरण से रहित गांवों के एक हफ्ते में विद्युतीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, जबकि मुड़ाटांड़ पंचायत में टूटे बिजली के तारों को दुरुस्त करने की बात कही गयी. बैठक में कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि जल्द ही पंचायतों में धान, मूंगफली व सोयाबीन के बीज का वितरण किया जाएगा. सहकारिता विभाग द्वारा बताया गया कि प्रखंड के सभी लैम्पसों में यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध है. सीडीपीओ ने स्वामी विवेकानंद नि:शक्त प्रोत्साहन योजना के तहत 40 आवेदनों को स्वीकृति के लिए जिला भेजने की जानकारी दी. समिति सदस्यों ने पंचायतों में बिना ग्रामसभा के सोलर लाइटें लगाये जाने की शिकायत करते हुए पंचायतों में सोलर लाइटें लगाये जाने की जांच की मांग की. बैठक में बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ शुभ्रा रानी, सीडीपीओ संगीता स्नेहलता कुजूर, उप प्रमुख माइकल महतो, पंसस श्वेता महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola