गम्हरिया वन व टू के बीइइओ को हुआ शो-कॉज

Updated at : 04 Aug 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
गम्हरिया वन व टू के बीइइओ को हुआ शो-कॉज

सरायकेला : पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट घोषित करने में लापरवाही बरतने को लेकर गम्हरिया वन व गम्हरिया टू के बीइइओ को डीएसइ फुलमनी खलखो ने स्पष्टीकरण जारी किया है. डीएसइ खलखो ने कहा कि गम्हरिया-वन में कुल 13 पंचायतों में चार को जीरो ड्रॉप आउट घोषित किया गया है. गम्हरिया-टू में आठ पंचायत में […]

विज्ञापन

सरायकेला : पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट घोषित करने में लापरवाही बरतने को लेकर गम्हरिया वन व गम्हरिया टू के बीइइओ को डीएसइ फुलमनी खलखो ने स्पष्टीकरण जारी किया है. डीएसइ खलखो ने कहा कि गम्हरिया-वन में कुल 13 पंचायतों में चार को जीरो ड्रॉप आउट घोषित किया गया है. गम्हरिया-टू में आठ पंचायत में एक को जीरो ड्रॉप आउट घोषित कर मुखिया ने प्रमाण पत्र जारी किया है. हालांकि सभी पंचायतों को 30 जून तक जीरो ड्रॉप आउट घोषित करना था. डीएसइ ने बताया कि जीरो ड्रॉप आउट घोषित करने के कार्य में बीइइओ लापरवाह दिख रहे हैं. इसके कारण दोनों को शो-कॉज किया गया है. दो दिनों में जबाब देने को कहा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola