बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद स्कॉलरशिप कैसे मिलेगी, जानें पूरा प्रोसेस

Updated at : 27 Mar 2026 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 10th Scholarship

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Bihar Board 10th Result 2026 Scholarship: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. बिहार सरकार दसवीं पास छात्रो को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप देती है. बिहार बोर्ड पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होता है. आइए स्कॉलरशिप में आवेदन करने का तरीका जानते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2026 Scholarship: बिहार बोर्ड से 10वीं पास करने के बाद कई छात्र इंटर या आगे की पढ़ाई शुरू करते हैं. लेकिन कई बार पैसों की कमी के कारण पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो जाता है. यह स्कॉलरशिप (Bihar Board 10th Scholarship) उन छात्रों के लिए होता है जो 10वीं के बाद इंटर, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या किसी दूसरे कोर्स में पढ़ाई करना चाहते हैं.

Bihar Board Post Matric Scholarship के लिए कहां आवेदन करना होगा?

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होता है. इसके लिए बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in पर जाना होता है. हालांकि, अभी वेबसाइट पर कोई फॉर्म उपलब्ध नहीं है.

एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले “New Student Registration” पर क्लिक करना होता है. यहां छात्र को अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी भरनी होती है. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाता है.

  • Registration With Aadhaar Authentication – सबसे पहले छात्र को अपने आधार कार्ड के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • Apply For Scholarship – रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता है.
  • Institute Verification – छात्र का आवेदन उसके कॉलेज या स्कूल द्वारा वेरिफाई किया जाता है.
  • Physical Verification- इसके बाद कभी-कभी फिजिकल या दस्तावेजों की जांच की जाती है.
  • District Committee Verification – जिला स्तर की समिति आवेदन की समीक्षा और वेरिफिकेशन करती है.
  • Aadhaar Based Fund Disbursement – सभी वेरिफिकेशन के बाद स्कॉलरशिप सीधे छात्र के बैंक अकाउंट में आधार के माध्यम से भेजी जाती है.

Bihar Board Post Matric Scholarship Details Check Here

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए जरूरी डॉक्यूमेट्स

बिहार बोर्ड के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है. इनमें आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मैट्रिक की मार्कशीट, एडमिशन का प्रूफ, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं.

स्कॉलरशिप का पैसा कैसे मिलेगा?

फॉर्म सबमिट करने के बाद स्कूल, कॉलेज और विभाग की तरफ से आवेदन की जांच की जाती है. अगर सब कुछ सही पाया जाता है तो स्कॉलरशिप का पैसा सीधे छात्र के बैंक खाते में भेज दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: आने वाला है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें पिछले साल किस स्ट्रीम ने मारी थी बाजी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन