ड्राई फ्रूट्स से बनाएं स्वादिष्ट डिशेज, इन आइडियाज को करें ट्राई 

Updated:
विज्ञापन
Dry Fruit Recipe Ideas

ड्राई फ्रूट

Dry Fruit Recipe Ideas: घर पर हुए हैं ड्राई फ्रूट्स तो इनका इस्तेमाल करके आप टेस्टी रेसिपी बना सकते हैं. आइए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स से बनने वाले 4 रेसिपी आइडियाज.

विज्ञापन

Dry Fruit Recipe Ideas: ड्राई फ्रूट्स को आपने रोस्ट करके स्नैक्स के तौर पर खाया होगा. लेकिन ड्राई फ्रूट्स से और भी अलग अलग डिश बना सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स से बने इन डिशेज का स्वाद लाजवाब होता है और इन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.  

ड्राई फ्रूट लड्डू बनाएं

ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने के लिए आप काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें. पैन में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें पाउडर डालकर भूनें. इस पाउडर में गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को हल्का ठंडा होने पर हाथ से गोल-गोल लड्डू बनाएं. लड्डू को एयरटाइट डिब्बे में रख लें. 

ड्राई फ्रूट मिक्स चिक्की बनाएं

कड़ाही में घी गर्म करें और ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का भूनें. एक अलग पैन में गुड़ को डालकर मध्यम आंच पर पिघला लें. गुड़ में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिला लें. तैयार मिश्रण को घी लगी थाली पर फैलाएं और बेलन से दबाकर बराबर करें. हल्का ठंडा होने पर पर चाकू से काटकर चिक्की तैयार करें. 

ड्राई फ्रूट हलवा बनाएं

आप ड्राई फ्रूट हलवा बना सकते हैं. कड़ाही में घी गर्म करके ड्राई फ्रूट्स को हल्का भूनें. इसे आप दरदरा पीस लें. कड़ाही में डालकर भूनें. इसमें दूध डालकर पकाएं. चीनी डालकर मिलाएं और हलवा गाढ़ा होने तक पका लें. इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे आप गरमा गरम या ठंडा करके सर्व कर दें. 

ड्राई फ्रूट स्मूदी बनाएं

सबसे पहले आप सभी ड्राई फ्रूट्स बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश को 2-3 घंटे पानी में भिगो दें. भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को पानी से निकालकर मिक्सी में डालें. अब इसमें दूध, शहद और बर्फ के टुकड़े डालें. सारी सामग्री को अच्छे से ब्लेंड कर लें जब तक स्मूदी पूरी तरह से क्रिमी और स्मूद न हो जाए. गिलास में डालकर ऊपर से थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola