गर्मियों में बनाएं राजस्थानी स्टाइल चीला रायता, ट्राई करें शेफ अरुणा विजय की रेसिपी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 27 Mar 2026 4:00 PM
चीला रायता (ओट्स कर्ड राइस ( फोटो- इंस्टाग्राम@aruna_vijay_masterchef )
Chilla Raita: चीला को आपने नाश्ते में अक्सर खाया होगा पर क्या आप जानते हैं इसका इस्तेमाल करके टेस्टी रायता भी बनाया जा सकता है. हम बात कर रहे हैं राजस्थानी स्टाइल चीला रायता की. आइए जानते हैं चीला रायता बनाने का तरीका.
Chilla Raita: गर्मियों के मौसम में चावल या रोटी के साथ रायता मिल जाए तो मजा आ जाता हैं. आपने खीरा रायता, बूंदी रायता या लौकी का रायता खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी चीला रायता को ट्राई किया है. अगर नहीं, तो आप इस रायता को जरूर बनाएं. राजस्थानी स्टाइल चीला रायता बनाने की रेसिपी शेफ अरुणा विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef पर शेयर किया है.
राजस्थानी स्टाइल चीला रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पनीर- 50 ग्राम
- बेसन- एक चौथाई कप
- चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च – 1
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
- पानी – लगभग एक चौथाई कप
- नमक- स्वादानुसार
दही मिश्रण के लिए
- ग्रीक योगर्ट- 100 ग्राम
- पानी – 3 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
तड़के के लिए
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
- सरसों के बीज – 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ते – 6–8
राजस्थानी स्टाइल चीला रायता को कैसे तैयार करें?
- चीला का रायता बनाने के लिए आप मिक्सर जार में पनीर, बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अदरक, पानी और नमक को ब्लेंडर में डालकर स्मूद गाढ़ा पीस लें.
- तवा गरम करें और हल्का तेल लगाकर इस पर बड़े चम्मच से घोल को डाल दें. धीरे-धीरे फैलाकर चीला बनाएं. थोड़ा तेल डालें, पलटें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं.
- अब एक बर्तन में ग्रीक योगर्ट को डाल दें. इसमें पानी, नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छे से फेंटे लें.
- फिर चीला को आप छोटे टुकड़ों में काट लें. इन्हें तैयार दही मिश्रण में डालें.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें सरसों के बीज डालें और चटकने दें. फिर करी पत्ते डालें. इस तड़का को आप दही में डाल दें. ऊपर से हरा धनिया छिड़कें. इस तरह से आप चीला रायता बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा
यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, बच्चे कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










