Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, बच्चे कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक

Updated:
विज्ञापन

veg pancake ( AI image)

Vegetable Pancake Recipe: सुबह की जल्दी में या बच्चों के टिफिन के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी चाहिए? तो ट्राई करें मिक्स वेजिटेबल पैनकेक. झटपट बनने वाला ये स्वादिष्ट नाश्ता बच्चों को पसंद भी आएगा.

विज्ञापन

Vegetable Pancake Recipe: अगर आप सुबह की भागदौड़ या बच्चों के लंच बॉक्स के लिए कोई झटपट रेसिपी की तलाश में हैं तो आप मिक्स वेजिटेबल पैनकेक को जरूर बनाएं. ये एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है जिसमें आप मनपसंद सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. अक्सर बच्चे सब्जियों को खाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप इस डिश को बनाएं. इसका स्वाद बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं वेजिटेबल पैनकेक बनाने की विधि. 

विज्ञापन

वेजिटेबल पैनकेक बनाने के लिए सामग्री 

  • सूजी- एक कप
  • दही- 2-3 चम्मच
  • गाजर- 1
  • शिमला मिर्च- आधा कप
  • प्याज- एक 
  • टमाटर- एक बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1-2
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • पानी
  • तेल

यह भी पढ़ें- Oats Cake Recipe: ओट्स से तैयार करें सॉफ्ट और झटपट केक, जानिए आसान तरीका

वेजिटेबल पैनकेक बनाने की विधि (Vegetable Pancake Recipe)

  • वेजिटेबल पैनकेक बनाने के लिए आप सबसे पहले आप सूजी को एक बाउल में ले. इसमें आप दही और पानी को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. घोल को पतला नहीं रखें. इस घोल को आप 10-15 मिनट के लिए आप इसे रेस्ट करने के लिए छोड़ दें. 
  • अब गाजर को कद्दूकस कर लें. अब इसमें बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर को मिक्स करें. आप इसमें और भी सब्जियों को मिक्स कर सकते हैं. इन बारीक कटी सब्जियों को आप सूजी के घोल में डाल दें. अब इसमें आप अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा को मिक्स कर दें. अब इसमें आप गरम मसाला और नमक को भी डाल दें. अगर ये ज्यादा गधा है तो थोड़ा सा पानी आप मिला सकते हैं. पैनकेक के लिए बैटर को गाढ़ा ही रखें. 
  • अब एक पैन को गर्म करें. इसमें आप एक चम्मच को डालें. अब आप बैटर को तवे के ऊपर डालें. इसे ज्यादा नहीं फैलाएं. इसे दोनों साइड से क्रिस्प होने तक पकाएं.

यह भी पढ़ें- Sawan Special Mix Veg Recipe: स्वाद जो दिल जीत ले, सावन में बिना लहसुन-प्याज तैयार करें मिक्स वेज रेसिपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola