Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा

Updated:
विज्ञापन
chana dosa

chana dosa ( AI Image)

Chana Dosa: डोसा को आम तौर पर नाश्ते में बनाया जाता है. आमतौर पर डोसा को चावल और उड़द दाल से बनाया जाता है. आज इस आर्टिकल से जानते हैं चना से बनाया जाने वाला डोसा की रेसिपी. इसको आप चटनी के साथ सर्व करें.

विज्ञापन

Chana Dosa: छोले तो आपने चावल, भटूरे या फिर पूरी के साथ ट्राई जरूर किया होगा पर क्या आपने कभी काबुली चना से बने डोसा को चखा है. आप चना से डोसा आसानी से बना सकते हैं. ये डोसा स्वाद में लाजवाब होने के साथ पोषक तत्व से भरपूर है. ब्रेकफास्ट के लिए ये एक शानदार ऑप्शन है. इसका स्वाद बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं चना डोसा बनाने की आसान विधि. 

चना डोसा बनाने के लिए सामग्री 

  • काबुली चना- 1 कप
  • चावल- आधा कप
  • अदरक- एक छोटा टुकड़ा
  • हरी मिर्च- 1
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत अनुसार
  • तेल
  • मेथी के दाने- आधा चम्मच

Makhana Halwa Recipe: मखाने से बनाएं टेस्टी हलवा, स्वाद ऐसा जो दिल जीत ले

चना डोसा बनाने की विधि 

  • चना डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप काबुली चना को धोकर 7-8 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. अब आप चावल को भी धो लें और इसे और मेथी दाने को भिगो दें. अब इसे मिक्सी में डालें और इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर पीस लें. आपको इसे बारीक पीसना है. 
  • आप इसे कुछ घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए ढककर रख दें. इसमें आप नमक को डालें. 
  • अब आप एक तवे को गर्म करें और थोड़ा सा तेल इसमें डालकर फैलाएं. बैटर को चेक कर लें अगर ये ज्यादा गाढ़ा है तो आप इसमें पानी मिलाकर इसे सेट करें.
  • अब तवे के ऊपर बैटर को डालें और इसे फैला दें. इसे पकाएं और किनारों पर तेल डालें. जब डोसा पक जाए तब इसे आप फोल्ड करें और प्लेट में निकाल लें. 
  • आपका चना डोसा तैयार है. इसे आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें और एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Special Recipe: व्रत या त्योहार में कुछ मीठा खाने का है मन, तो साबूदाना से बनाएं ये खास रेसिपी

यह भी पढ़ें- Sooji Cake: स्पंजी, सॉफ्ट और फ्रूटी टेस्ट, आसानी से बनाएं डिलीशियस मैंगों सूजी केक

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola