ePaper

सड़क बनाने वाली कंपनी का ट्रैक्टर चोरी

Updated at : 13 Apr 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

चोरी की मौखिक सूचना बोरियो थाना को दी गयी

विज्ञापन

बोरियो. थाना क्षेत्र के जिरूल मोड़ से भाड़े के घर में रह रहे सड़क बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों के निवास स्थल के बाहर रखे एक ट्रैक्टर की चोरी शनिवार की रात कर ली गयी. जानकारी के अनुसार पटलोहरा में सड़क बनाने वाली पाकुड़ की कंस्ट्रक्शन कंपनी का ट्रैक्टर (जेएच 17वी 7474) की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. ट्रैक्टर में पांच बोरी सीमेंट एवं लकड़ी का तख्ता लोड था. कंपनी के साइट मैनेजर रूपेश राउत ने बताया कि हमलोग पटलोहरा सड़क बनाने के लिए जिरूल मोड़ स्थित एक भाड़े के घर में रह रहे हैं. घर के बाहर रखे ट्रैक्टर की चोरी कल रात अज्ञात चोरों ने कर ली. रूपेश ने बताया कि शनिवार पांच बजे शाम को पटलोहरा रोड का काम करके जिरूल आ गए थे. शाम को ही ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा कर दिए थे. घर के बाहर दो ट्रैक्टर लगा हुआ था. दो में से एक ट्रैक्टर की चोरी हो गयी. कंपनी के मजदूर शफीक शेख, मनफूल शेख (तिलभीट्टा), आजाद शेख (चाचकी), अनवारुल शेख (तिलभीट्टा) ने बताया कि रात को ट्रैक्टर देखे थे. सुबह उठकर देखे तो ट्रैक्टर गायब थी. साइट मैनेजर सादिक शेख ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की मौखिक सूचना बोरियो थाना को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola