मुख्य सड़क पर गिरे स्टोन चिप्स से दुर्घटना की आशंका

Updated:
विज्ञापन
मुख्य सड़क पर गिरे स्टोन चिप्स से दुर्घटना की आशंका

10 चक्का हाइवा असंतुलित होकर हनुमान मंदिर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था

विज्ञापन

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया घाटी में मुख्य सड़क पर गिरे स्टोन चिप्स दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. एक तरफ जहां तीखे मोड़ के कारण लोगों को घाटी से उतरने में सतर्कता बरतनी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ सड़क पर गिरे स्टोन चिप्स के टुकड़े दुर्घटना को सीधे तौर पर आमंत्रित कर रहा है. लोगों का मानना है कि स्टोन चिप्स गिरे रहने के कारण लोगों को अक्सर ब्रेक लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ढलान से नीचे उतने में इसका खासकर छोटे वाहन व मोटरसाइकिल प्रभावित होती है. बीते तीन दिन पूर्व जिलेबिया घाटी पर सीमेंट लोडेड 10 चक्का हाइवा असंतुलित होकर हनुमान मंदिर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दौरान चालक ने कूद कर अपनी जान बचायी थी. लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर संबंधित विभाग सड़क पर गिरे इन स्टोन चिप्स को उठाने या फिर सब साफ करने में मौन क्यों बरत रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola