ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने सात सदस्यीय टीम रांची रवाना

Updated:
विज्ञापन
ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने सात सदस्यीय टीम रांची रवाना

आयोजित झारखंड राज्य ओपन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है

विज्ञापन

साहिबगंज. खेलकूद एवं युवा मामले (भारत सरकार) द्वारा आगामी 11 से 15 मई तक बिहार के पटना में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड टीम की भागीदारी को लेकर खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (रांची) एवं झारखंड कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वाधान में 17 अप्रैल को गणपत राय इनडोर स्टेडियम खेल गांव (रांची) में आयोजित झारखंड राज्य ओपन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसमें भाग लेने के लिए खेलो इंडिया बालक एवं बालिका कुश्ती सेंटर के ट्रेनी अंजलि कुमारी (45 किलो वर्ग), ऋषि कुमार चौधरी (51 किलो वर्ग), आदित्य कुमार यादव (55 किलो वर्ग), सोनू कुमार यादव (60 किलो वर्ग), सत्यम कुमार चौधरी (65 किलो वर्ग), मोनू कुमार चौधरी (75 किलो वर्ग) में भाग लेने के लिए खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के कोच प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम रांची रवाना हुई. डीसी हेमंत सती, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, जेओए के कार्यकारी सदस्य राजेश यादव, जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, सचिव माधव चंद्र घोष, संतोष उर्फ टिंकू, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, नमिता कुमारी, गौरव झा समेत जिले वासियों ने बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभ कामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola