ePaper

ओझा टोली घाट नहाने गया बालक की डूबने की आशंका से हड़कंप

Updated at : 20 Apr 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
ओझा टोली घाट नहाने गया बालक की डूबने की आशंका से हड़कंप

गंगा नदी थाने की पुलिस पहुंच बालक का किया है खोजबीन

विज्ञापन

साहिबगंज. गंगा नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझा टोली घाट में नाबालिग के डूब जाने की आशंका में इलाके में हड़कंप मच गया. लोग ओझा टोली घाट पहुंचे. बालक की तलाश में इधर-उधर घूम रहे थे. हालांकि बालक का कहीं पता नहीं चल पाया. बालक पुरानी साहिबगंज निवासी संतोष तांती का 8 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार उर्फ रौनक है, जो सुबह 7:00 बजे नहाने के लिए घर से ओझा टोली घट गया था. मामले की जानकारी देते हुए पुरानी साहिबगंज निवासी गुड्डू तांती ने बताया कि मैं अपने दोनों बच्चों के साथ ओझा टोली घाट नहाने के लिए पहुंचा था. तो देखा कि वहां पर सत्यम कुमार भी नहा रहा था. नहाने के बाद मैं अपने बेटों के साथ उन्हें भी बाहर आने को कहा. वह भी नहा कर बाहर आया. मेरे साथ ही घर आ रहा था. मैं आगे था. वह मेरे पीछे आ रहा था. कुछ देर बाद मैं अपने घर पहुंचा. मुझे लगा कि वह भी अपने घर चला गया होगा. गंगा नदी के निकट के निवासी दो युवती ने बताया कि मैं भी अपने बच्चों को नहा रही थी, तो सत्यम वहां पर नहा रहा था. उस दौरान मैंने भी उसे पानी से बाहर आने को कहा था. बाद में पानी से बाहर भी आया. लेकिन फिर कहां गया. मुझे इसका पता नहीं चला. इधर परिजनों का मानना है कि सुबह नहाने के लिए घर से वह निकला था. बालक की मां शकुनी देवी ने बताया कि सुबह में राशन लेने दुकान गयी थी. इसी बीच मेरा पुत्र नहाने के लिए गंगा नदी की तरफ चला गया. उधर, जैसे ही सब बात की सूचना गंगा नदी के प्रभार थाना प्रभारी फुलेश्वर अकेला जांच में जुट गये हैं. आसपास के लोगों से पूछताछ की. आशंका जतायी जा रही है कि बालक या तो नहाने गया हो या फिर यहां से कहीं और भी चला गया. पुलिस पड़ताल कर रही है. क्या कहते हैं सीओ बालक के डूबने की आशंका ग्रामीणों द्वारा जतायी जा रही है. आसपास के इलाके में जांच की जा रही है. स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक को भी ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. इसके बाद वरीय अधिकारियों को निर्देश पर कार्रवाई की जायेगी. बास्कीनाथ टुडू, सीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola