महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत. जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 01 Mar 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पुलिस जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

राजमहल/मंगलहाट. तालझारी थाना क्षेत्र के सुकसेना गांव में संदिग्ध अवस्था में 40वर्षीय महिला की मौत हो गयी. शनिवार की दोपहर को राजू शाह की 40 वर्षीय पत्नी कंचन देवी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से परिजन एवं ग्रामीण उपचार के लिए साहिबगंज अस्पताल ले जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. गांव में जहर खाने से मौत की खबर आग की तरह फैल गयी. मौत को लेकर घटनास्थल पर कई तरह-तरह के चर्चे हो रहे थे. हालांकि यह घटना राजमहल एवं तालझारी दोनों थाना के बीचों-बीच सीमांकन होने की वजह से दोनों थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. इस दौरान तालझारी थाना के एसआई अनिल कुमार यादव ने बताया कि मृतक के भाई संजय कुमार साहा ने किसी पर कोई आरोप ना लगाते हुए थाना पुलिस को आवेदन देकर उल्लेख किया कि उनकी बहन की तबियत बिगड़ने से उनकी मौत हुई है. इस घटना से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका अपने पीछे पति सहित दो पुत्र आनंद शाह एवं अंकित शाह तथा दो पुत्री रूपा कुमारी एवं सीता कुमारी को पीछे छोड़ गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola