72 घंटे बाद भी महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त, एक से हो रही पूछताछ

साहिबगंज (फाइल फोटो)
72 घंटे बाद भी महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त, एक से हो रही पूछताछ
प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर में 27 फरवरी 2025 को एक अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि, पुलिस विभिन्न तरीकों से पहचान की कोशिश कर रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस महिला के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है. इसके अलावा, जिले के सभी थानों में भी इस मामले को लेकर पूछताछ की गई है. कहीं कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं हुई है, इस दिशा में भी पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है. हालांकि, अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस इस मामले की जांच दो एंगल से कर रही है. पहला, महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण पुलिस को संदेह है कि कहीं घटना से पहले उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई. दूसरा, शव मिलने के बावजूद अब तक किसी ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कराई और न ही कोई उसकी पहचान करने सामने आया. ये सवाल पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं और इनके जवाब तलाशे जा रहे हैं. क्या कहती है पुलिस इस मामले में एक युवक से पूछताछ की गयी है और बहुत जल्द पुलिस इस घटना का खुलासा करेगी. बंटी यादव, थाना प्रभारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




