लाभुकों को सुअर पालन योजना का लाभ देने की प्रक्रिया करें तेज : डीसी

Updated:
विज्ञापन
लाभुकों को सुअर पालन योजना का लाभ देने की प्रक्रिया करें तेज : डीसी

मनरेगा द्वारा निर्मित शेड के लाभुकों को सूअर पालन योजना का लाभ देने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश भी दिया गया.

विज्ञापन

साहिबगंज. डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में पशुपालन, भूमि संरक्षण, आत्मा (मिट्टी जांच), लघु सिंचाई, उद्यान, कृषि, जल-छाजन एवं गव्य विकास विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक की शुरुआत में उपायुक्त ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए पशुओं के वितरण की स्थिति पर चर्चा की और कार्यों में गति लाने हेतु दिशा-निर्देश दिये. साथ ही जिन लाभुकों को तालाब उपलब्ध कराये गये हैं. उन्हें वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं के अंतर्गत बत्तख पालन एवं लेयर कुक्कुट वितरण योजना में शामिल करने का निर्देश दिया गया. मनरेगा द्वारा निर्मित शेड के लाभुकों को सूअर पालन योजना का लाभ देने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश भी दिया गया. वहीं उद्यान विभाग की समीक्षा के क्रम में 31 योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई. विभाग द्वारा बताया गया कि 89 स्वीकृत डीप बोरिंग में से 86 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है. डीसी ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला पशुपालन पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, जिला गव्य विकास पदाधिकारी संतलाल प्रसाद, भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल कुमार एवं जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola