बिजली की छेड़छाड़ पड़ी भारी, शॉर्ट सर्किट ने जलाए एक दर्जन घरों के उपकरण

Updated at : 02 Mar 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली की छेड़छाड़ पड़ी भारी, शॉर्ट सर्किट ने जलाए एक दर्जन घरों के उपकरण

बिजली की छेड़छाड़ पड़ी भारी, शॉर्ट सर्किट ने जलाए एक दर्जन घरों के उपकरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के इमली टोला मोहम्मदिया कॉलोनी में बिजली आपूर्ति के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से भारी नुकसान हो गया. इस घटना में करीब एक दर्जन घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए, जिससे लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति हुई. प्रभावित सामानों में फ्रिज, मिक्सर, वाशिंग मशीन, इनवर्टर, टीवी, मोबाइल और चार्जर सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं. बताया जा रहा है कि अचानक 440 वोल्ट की सप्लाई होने लगी, जिससे यह हादसा हुआ. इस मामले को लेकर मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद तजमुल, मोहम्मद शहादत हुसैन, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद अंजुम और मोहम्मद नौशाद सहित कई स्थानीय निवासियों ने जिरवाबाड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उल्लेख किया गया है कि मोहल्ले की बीबी मरियम के आदेश पर उनके किरायेदार फिरोज ने बिजली आपूर्ति में छेड़छाड़ की थी, जिससे यह दुर्घटना घटी. पीड़ितों ने थाना प्रभारी से दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. ——————————————– जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के इमली टोला मोहम्मदिया कॉलोनी की घटना मोहल्ले के प्रभावित लोगों ने थाने में दी शिकायत एक महिला पर किरायेदार से टोका लगवाने आरोप, कानूनी कार्रवाई की मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola