सड़क दुर्घटना में आर्यन की रांची में मौत

Updated at : 24 Mar 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में आर्यन की रांची में मौत

साहिबगंज : रांची में बुधवार रात सड़क हादसे में घायल साहिबगंज के एक युवक आर्यन विश्वकर्मा की मौत रिम्स ले जाने के दौरान हो गयी है. आर्यन साहिबगंज के एक पत्रकार अरुण विश्वकर्मा के पुत्र व दंगल फिल्म में काम करने वाली कुश्ती चैंपियन नमिता के भाई हैं. आर्यन की मौत की खबर से परिजनों […]

विज्ञापन

साहिबगंज : रांची में बुधवार रात सड़क हादसे में घायल साहिबगंज के एक युवक आर्यन विश्वकर्मा की मौत रिम्स ले जाने के दौरान हो गयी है. आर्यन साहिबगंज के एक पत्रकार अरुण विश्वकर्मा के पुत्र व दंगल फिल्म में काम करने वाली कुश्ती चैंपियन नमिता के भाई हैं. आर्यन की मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि परीक्षा खत्म करने के बाद वे छुट्टी बिताने अपने बहन नमिता के घर रांची गये थे. बुधवार रात बहनों के साथ स्कूटी से बाजार जा रहे थे.

मोहराबादी मैदान के पास रात साढ़े आठ बजे पीछे से एक वाहन ने स्कूटी को धक्का मार दिया. इसमें आर्यन बुरी तरह घायल हो गये थे. उनका ब्रेन हेम्ब्रेज कर गया था. इलाज के लिए रिम्स ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. मौत पर आर्यन के शुभचिंतकों, पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है.

आर्यन साहिबगंज के पत्रकार अरुण विश्वकर्मा के पुत्र व दंगल फिल्म में काम करने वाली नमिता के भाई हैं
स्कूटी से बहनों के साथ बाजार जाने के क्रम में मोहराबादी मैदान के पास हुआ हादसा
साहिबगंज के पत्रकारों ने जताया शोक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola