सैलरी भुगतान की तारीख तय करेगी आपका टैक्स, जानें 1 अप्रैल से क्या-क्या बदला

टैक्स रुल्स 2026 (Photo: Freepik)
Tax rules 2026: देश में नया इनकम टैक्स कानून लागू होने से सैलरी और TDS के नियम बदल गए हैं. जानें कैसे पेमेंट की तारीख और नए टैक्स ईयर से आपकी इन-हैंड सैलरी पर असर पड़ेगा.
Tax rules 2026: देश में नया Income Tax Act, 2025 लागू हुए चार दिन हो चुके हैं. ऐसे में अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो इस महीने मिलने वाली आपकी सैलरी अब पुराने कानून (1961) से नहीं, बल्कि नए नियमों से तय होगी. आइए समझते हैं कि इस बदलाव का आपकी जेब पर क्या असर पड़ने वाला है.
मार्च की सैलरी पर कौन सा नियम लगा?
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपको मार्च की सैलरी 31 मार्च तक मिल गई थी, तो उस पर पुराना कानून लागू हुआ होगा. लेकिन यदि आपकी कंपनी ने मार्च महीने की सैलरी 1 अप्रैल या उसके बाद दी है, तो इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक, टैक्स इस आधार पर कटता है कि पैसा किस तारीख को मिला. यानी अप्रैल में मिलने वाली हर सैलरी अब नए एक्ट के दायरे में आ गई है.
क्या है नया सेक्शन 392(1)?
अब तक सैलरी पर TDS सेक्शन 192 के तहत कटता था, लेकिन 1 अप्रैल से इसकी जगह सेक्शन 392(1) ने ले ली है. सरकार ने अब ‘असेसमेंट ईयर’ जैसे भारी-भरकम शब्दों को हटाकर सीधा ‘Tax Year’ सिस्टम शुरू कर दिया है. इसका सीधा मतलब है कि अब टैक्स का हिसाब-किताब समझना आम आदमी के लिए पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा.
टेक-होम सैलरी क्यों बदल जाएगी?
इस महीने (अप्रैल 2026) से आपकी कंपनी आपके TDS का ‘रीसेट’ (Reset) करेगी. कंपनियां अब नए कानून के हिसाब से आपकी सालाना कमाई का अंदाजा लगाएंगी. नए टैक्स रेट और नियमों की वजह से हो सकता है कि आपकी इस महीने की In-hand Salary पिछले महीने के मुकाबले थोड़ी अलग हो. इसलिए अपनी पे-स्लिप (Pay-slip) को इस बार गौर से चेक करें.
पुराने निवेश का क्या होगा?
पुराने कानून के सेक्शन जैसे 80C अब नए रूप में बदल गए हैं.
- आपको अपने निवेश की जानकारी अब नए एक्ट की धाराओं (Sections) के हिसाब से देनी होगी.
- कंपनियां अपना पेरोल सिस्टम अपडेट कर रही हैं, इसलिए आपको अपने टैक्स डिक्लेरेशन फिर से भरने पड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सरकारी बॉन्ड से ₹18159 करोड़ जुटाएंगे 7 राज्य, आम जनता को भी मिलेगा निवेश का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




