शादी की खुशियां मातम में बदली, गोमिया में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

घटनास्थल पर मौजूद गांव के लोग और पुलिस. फोटो: प्रभात खबर
Bokaro News: बोकारो के गोमिया में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब 18 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला. बड़े भाई की शादी से पहले हुई इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू खंगाल रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
गोमिया से राकेश वर्मा की रिपोर्ट
Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिला स्थित गोमिया में एक ओर जहां घर में बड़े भाई की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर छोटे भाई की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. जी हां, चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुसको कर्बला मैदान के पास जंगल में चतरोचट्टी रविदास टोला निवासी जमुना रविदास के छोटे बेटे सतीश कुमार रविदास (18) का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया.
21 अप्रैल को होनी थी बड़े भाई की शादी
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई राजकुमार रविदास का विवाह आगामी 21 अप्रैल को तय था. घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और मंगल गीत गाए जा रहे थे. लेकिन इस अनहोनी ने परिवार की सारी खुशियां छीन ली. युवक की अचानक मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.
महुआ चुनने वाली महिलाओं देखा शव
बताया जाता है कि शनिवर की अहले सुबह गांव की महिलाएं जब महुआ चुनने जंगल गईं, तो सबसे पहले उन्हीं लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा. इसके बाद हो हल्ला करना शुरू किया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई और घटना की सूचना स्थानीय चतरोचट्टी थाना पुलिस को दी गई.
जेब से मिला गांजा और कफ सिरप
पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक के परिजनों ने शव को पेड़ से उतार लिया था. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली, तो युवक की जेब से गांजा और कफ सिरप की दो छोटी बोतल बरामद हुई है. वहीं, एक स्मार्ट फोन, घटना प्रयुक्त नई रस्सी को भी बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
जांच में जुटी पुलिस
पिता जमुना रविदास, मां सुमन देवी के द्वारा हत्या जैसी घटना से इनकार के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किसी मानसिक तनाव में था या नहीं.
इसे भी पढ़ें: चतरा में सड़क हादसा: बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




