महाराजपुर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

भारतीय रेल का रेलवे ट्रैक. एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो.
Sahibganj News: साहेबगंज के महाराजपुर में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान विष्णु नोनिया के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
साहेबगंज से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट
Sahibganj News: झारखंड के साहेबगंज जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. बरहरवा-साहेबगंज रेलखंड के महाराजपुर क्षेत्र में गुरुवार की रात एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. इस घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बन गया.
रेलवे ट्रैक के पास खड़ा था विष्णु नोनिया
मृतक की पहचान महाराजपुर निवासी अनिल नोनिया के पुत्र विष्णु नोनिया के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि वह स्थानीय निवासी था और किसी कारणवश देर रात रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, जहां यह हादसा हो गया.
हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विष्णु नोनिया की मौत हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर हुई. घटना देर रात की बतायी जा रही है, हालांकि सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल रेल पुलिस को दी गयी.
मौके पर पहुंची रेल पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सदमे में है.
इसे भी पढ़ें: पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, सीआईडी की रिपोर्ट में अवैध क्लिनिक सील
जांच के बाद साफ होगा कारण
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.
इसे भी पढ़ें: बाबा मंदिर में गश खाकर गिर गए केरल के श्रद्धालु, अस्पताल में मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




