महाराजपुर में ट्रेन से कट कर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
महाराजपुर में ट्रेन से कट कर युवक की मौत

बरहरवा-साहिबगंज रेलखंड के महाराजपुर में ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

तालझारी. बरहरवा-साहिबगंज रेलखंड के महाराजपुर में ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गयी. पहचान महाराजपुर के अनिल नोनिया के पुत्र विष्णु नोनिया (30) के रूप की गयी है. बताया जा रहा है कि वह स्थानीय निवासी था और किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, जहां यह हादसा हो गया. हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है. घटना देर रात की बतायी जा रही है. हालांकि सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल रेल पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची. छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई घटना से परिवार सदमे में है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola