दो पक्षों के बीच मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

राजमहल. थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे की बतायी जा रही है. प्रथम पक्ष के आलमपुरा निवासी मुस्लिम शेख ने आरोप लगाया है कि हेलवा शेख, कालू, नुरेशा बीवी, रेयदा और बेबी सहित अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उनकी पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस संबंध में राजमहल थाना में कांड संख्या 98/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, दूसरे पक्ष की नुरेशा बीवी ने भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि शैलून बीवी, सोनी बेवा, नौसाद शेख सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. इस मामले में कांड संख्या 99/26 दर्ज किया गया है. राजमहल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 98/26 के आरोपी हेलवा शेख और कांड संख्या 99/26 के आरोपी नौशाद शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola