धुरंधर की सफलता के बीच ब्रेक लेंगे आदित्य धर, रणवीर संग फिर बड़े प्रोजेक्ट की प्लानिंग

Updated at : 04 Apr 2026 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
Aditya Dhar next film immortal ashwatthama chandragupta sports drama update

डायरेक्टर आदित्य धर की अपकमिंग प्रोजेक्ट अश्वत्थामा

Aditya Dhar: ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद आदित्य धर अपनी अगली फिल्म को लेकर तैयारी में हैं. ‘इमॉर्टल अश्वत्थामा’, चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म और स्पोर्ट्स ड्रामा जैसे तीन बड़े ऑप्शन उनके पास हैं, लेकिन उससे पहले आदित्य धर एक ब्रेक पर जाने वाले हैं. जानिए क्या है पूरी खबर…

विज्ञापन

Aditya Dhar: ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब हर किसी की नजर डायरेक्टर आदित्य धर के अगले कदम पर टिकी हुई है. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी बड़ी हिट देने के बाद वो अब अपनी अगली फिल्म को लेकर मंथन में जुटे हैं. खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह के साथ लगातार दो बड़ी फिल्में करने के बाद आदित्य धर फिलहाल थोड़ा ब्रेक लेने का प्लान बना रहे हैं. पिछले कुछ सालों से वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, ऐसे में अब थोड़ा रुककर आगे की रणनीति तय करेंगे.

रणवीर के साथ एक और प्रोजेक्ट करना चाहते हैं आदित्य धर

रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास इस वक्त तीन अलग-अलग तरह की फिल्मों के आइडिया हैं. इसमें सबसे चर्चित प्रोजेक्ट ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ है, जो पहले बजट की वजह से अटक गया था. अब ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कमाई के बाद इस प्रोजेक्ट के दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. इसके अलावा, आदित्य धर एक बड़े ऐतिहासिक फिल्म पर भी काम करने का सोच रहे हैं, जो मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य की कहानी पर आधारित हो सकती है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए वो फिर से रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहते हैं.

आदित्य धर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते

इतना ही नहीं, एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का आइडिया भी उनके दिमाग में है, हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल साफ है कि आदित्य धर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते. ब्रेक के बाद ही वो तय करेंगे कि उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट कौन सा होगा, लेकिन इतना तय है कि वह फिर से बड़े स्केल पर धमाका करने की तैयारी में हैं.

यह भी पढे़ं: अचानक क्यों कैंसल हुआ हनी सिंह का कॉन्सर्ट? अब खुद आकर बताई वजह

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola