मनोज यादव के मौत पर रहस्य बरकरार

Updated at : 23 Mar 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
मनोज यादव के मौत पर रहस्य बरकरार

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के तालबन्ना निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र मनोज यादव 45 की मौत पर संशय बना हुआ है. नगर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मनोज यादव व विजय यादव के परिवार के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी थी. जिसमें मनोज यादव घायल हो गया. […]

विज्ञापन

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के तालबन्ना निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र मनोज यादव 45 की मौत पर संशय बना हुआ है. नगर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मनोज यादव व विजय यादव के परिवार के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी थी. जिसमें मनोज यादव घायल हो गया. घायल अवस्था में मनोज यादव को परिजनो ने इलाज हेतु भागलपुर ले गया. जहां इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गयी. वहीं मनोज की मौत की खबर गांव फैलने लगी. कुछ ने कहा कि

ऐसा मारा की मर ही गया. वहीं घर वालों का कहना है कि हार्ट अटैक हो गया. वहीं बुधवार को मनोज की शव तालबन्ना स्थित आवास पहुंचने पर सूचना पाकर नगर थाना पूछताछ हेतु पहुंच गयी. जहां मृतक मनोज यादव ने पिता लक्ष्मी यादव ने पुलिस को बताया कि मेरा पुत्र मनोज की मौत हार्ट अटैक से हुई है. इसका इलाज भागलपुर के गलोबल नर्सिंग होम हुई थी. इस संबंध में थाना प्रभारी आरआर मिंज ने बताया कि माले की जांच किया जा रहा है. कुछ सूचना प्राप्त हुई है परंतु मृतक के पिता ने मारपीट की घटना से इनकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola