बैंक डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा फोकस करें: डीसी

Updated at : 23 Mar 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा फोकस करें: डीसी

साहिबगंज : बैंक डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने पर ज्यादा फोकस करें. यह बातें डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने बुधवार को विकास भवन सभागार में डीएलसीसी की बैठक में कही. बुधवार को शाम सभागार में बैंकर्स के साथ डीडीएलसी की बैठक हुई. जिसमें सभी बैंकों ने अपने प्रगति रिपोर्ट दी . जिसकी डीसी ने […]

विज्ञापन

साहिबगंज : बैंक डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने पर ज्यादा फोकस करें. यह बातें डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने बुधवार को विकास भवन सभागार में डीएलसीसी की बैठक में कही. बुधवार को शाम सभागार में बैंकर्स के साथ डीडीएलसी की बैठक हुई. जिसमें सभी बैंकों ने अपने प्रगति रिपोर्ट दी . जिसकी डीसी ने समीक्षा की. सिदो कान्हू जन्म दिवस पर बैंकों को ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया. जिसमें केसीसी व पीएमइजीपी ऋण को अधिक से अधिक करने का निर्देश दिया.

11 अप्रैल को जन्म दिवस पर आयोजित भोगनाडीह में विकास मेला का भी आयोजन होगा. जिसमें जिला प्रशासन द्वारा केसीसी, ट्रैक्टर व अन्य उद्योग ऋण का वितरण किया जायेगा. बैठक में डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, डीडीसी राजकुमार, डीपीओ रामनिवास सिंह, एलडीएम मोहनलाल शुक्ला, आइटीडीए निदेशक बबलू मुर्मू, यूको बैंक प्रबंधक अभिषेक मिश्रा सहित सभी बैंकों के प्रबंधक व प्रतिनिधि शामिल थे.

सड़क निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करें : डीसी डॉ. शैलेश चौरसिया ने बुधवार को विकास भवन में सभी अभियंता से समीक्षा करते हुए कहा कि नगर पर्षद क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में सड़क सहित बन रहे अन्य कार्यों को अविलंब पूर्ण करें. अप्रैल माह में प्रधानमंत्री के संभावित यात्रा को देखते हुये कार्य करने की बात कही. इस अवसर पर कई अभियंता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola