10 सामुदायिक शौचालय का निर्माण जल्द करें : अध्यक्ष

साहिबगंज : साहिबगंज शहर के विकास करने की योजना नगर विकास विभाग तैयार कर रही है.यह बाते नप अध्यक्ष राजेश गोंड ने मंगलवार को नप कार्यालय में बोर्ड की बैठक में कही. उन्हाेंने कहा कि शहर में दस सामुदायिक शौचालय का निर्माण करना है. साथ ही हर हाल में प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुये […]
साहिबगंज : साहिबगंज शहर के विकास करने की योजना नगर विकास विभाग तैयार कर रही है.यह बाते नप अध्यक्ष राजेश गोंड ने मंगलवार को नप कार्यालय में बोर्ड की बैठक में कही. उन्हाेंने कहा कि शहर में दस सामुदायिक शौचालय का निर्माण करना है. साथ ही हर हाल में प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुये प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करना है. शहरी क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्ति करनी है. कंबल वितरण करते हुये सरकार गुरूमूर्ति एंड एसोसिएट द्वारा ओबीएस को वित्तीय वर्ष को लेकर कार्य करने पर चर्चा की गई. साथ ही कहा गया कि शहर के विकास के लिये इसकी जिम्मेदारी जुड़का रांची को दी गयी है.
साहिबगंज शहर के विकास का ब्लू प्रिंट व डीपीआर एक्वा पंप इंफ्रा लिमिटेड एंड पेंटाकल कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड को दिया है. एक माह में शहर का डीपीआर तैयार कर विभाग को सौंपेगी. उन्हाेंने बताया कि इसके लिये एक कंसल्टेंट की नियुक्ति की गयी. साहिबगंज शहर के लाइट, रोड, सौंदर्यीकरण, तालाब व पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर डीपीआर तैयार करेगी. इसको लेकर सोमवार को नगर पर्ष के कार्यालय कक्ष में सहायक अभियंता और एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज कुमार गुप्ता के बीच चर्चा हुई. प्रोजेक्ट मैनेजर ने सहायक अभियंता से शहर का रोड मैप और अन्य सहायता की गुजारिश की. बैठक में उपाध्यक्ष विनीता देवी, सिटी मैनेजर अमर लकड़ा, मनीष कुमार, सहायक अभियंता रवि शंकर, निरंजन गुप्ता व एजेंसी के तकनीकी सहायक गुणाल किशोर सहित कई वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




