युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, यूडी केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, यूडी केस दर्ज

बोरियो के मंगरुटिकर गांव में दंपती के विवाद के बाद पति चरण हांसदा ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी रीमा रोश मुर्मू ने पुलिस में लिखित आवेदन दिया और यूडी केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। चरण हांसदा अपने ससुराल आया था और दोनों के बीच पहले भी विवाद था, जो अदालत में विचाराधीन था। हाल ही में अदालत का फैसला आने के बाद दोनों साथ रह रहे थे। मृतक के दो बच्चे हैं। इस घटना से परिवार और गांव वाले बहुत दुखी हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोरियो. थाना क्षेत्र के मंगरुटिकर गांव में दंपती के बीच विवाद हुआ और गुस्से में पति ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी. मृतक की पत्नी रीमा रोश मुर्मू ने थाने में लिखित आवेदन देकर यूडी केस दर्ज कराया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, फुलभंगा भादोडीह निवासी चरण हांसदा (28) अपने ससुराल आया था. सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में विचाराधीन था. हाल ही में अदालत का निर्णय आया था, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी साथ रह रहे थे.बताया जाता है कि मृतक के दो बच्चे हैं. इस घटना के बाद परिजन रो-रो कर दुखी हैं.

विज्ञापन
Sunil Thakur

लेखक के बारे में

By Sunil Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola