नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

Updated at : 19 Dec 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

आयोजन . नशा मुक्ति दिवस पर लगा विधिक जागरुकता शिविर मध्य विद्यालय रायबन्ना कमलटोला में शिविर लगाकर लोगों से नशा त्याग करने की अपील की. वक्ताओं ने नशा से होनेवाले खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए लोगों से अपील की. साहिबगंज : नशा मुक्ति दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को […]

विज्ञापन

आयोजन . नशा मुक्ति दिवस पर लगा विधिक जागरुकता शिविर

मध्य विद्यालय रायबन्ना कमलटोला में शिविर लगाकर लोगों से नशा त्याग करने की अपील की. वक्ताओं ने नशा से होनेवाले खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए लोगों से अपील की.
साहिबगंज : नशा मुक्ति दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को मध्य विद्यालय रायबन्ना कमलटोला में सुबह 10 बजे से वन स्कीम के तहत विधिक जागरुकता शिविर का अयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामजीत यादव ने नशा मुक्ति से संबंधित कानूनी जानकारी दी. उपस्थित लोगों को नशा मुक्त रहने का संंकल्प दिलाते कहा कि लोगों को नशा से दूर रखे. मद्यपान करने के आदि लोगों को नशा मुक्ति के इलाज कराकर मुख्य धारा से जोड़ने की बात कही.
अधिवक्ता लालबाबू यादव, शिवशंकर दूबे, एके वर्मा, बार के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी ने भी कानून की जानकारी दी. मंच संचालन समासेवी राजीव कुमार ने किया. मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रानी झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर अधिवक्ता राजीव, निरंजन सिन्हा, अरविंद गोयल, समाजसेवी अरुण चौधरी, कालू यादव, सुबोध झा, गीता प्रसाद, उमेश यादव, धमेंद्र कुमार, रानी कुमारी, कवीता कुमारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola