शराबबंदी को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Updated at : 27 Nov 2016 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी को लेकर निकाली जागरूकता रैली

28 नवंबर को बांझी से शुरू होगा आंदोलन लोगों से संपर्क कर शराब का प्रयोग नहीं करने की अपील बोरियो : सोना संथाल समाज समिति के बैनर तले क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर बिरेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली बांझी संथाली गांव से निकल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते […]

विज्ञापन

28 नवंबर को बांझी से शुरू होगा आंदोलन

लोगों से संपर्क कर शराब का प्रयोग नहीं करने की अपील
बोरियो : सोना संथाल समाज समिति के बैनर तले क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर बिरेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली बांझी संथाली गांव से निकल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुये लोगों से जनसंपर्क किया. जानकारी के मुताबिक सोना संथाल समाज समिति, बांझी परगना सरदार संघ व पंचायत प्रतिनिधियों ने शराब बंदी को लेकर 28 नवंबर से बांझी से आंदोलन की शुरूआत करेगी. मौके पर मुखिया स्टीफन मुर्मू, ताला हांसदा, पकु टुडू, सिंघरा टुडू, प्रबोद हांसदा, विजय मरांडी, दिलीप हांसदा, बेटका मुर्मू, होपनमय किस्कू, मताल हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola