बंदी में थमा साहिबगंज जिला
Updated at : 26 Nov 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश . सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध झारखंड बंद का जिले में व्यापक असर देखा गया. जिले के कई सड़कों को बंद कराकर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं व आदिवासी छात्रों ने रघुवर सरकार के विरोध नारेबाजी कर सरकार पर काला कानून लाकर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया. साहिबगंज : राज्य […]
विज्ञापन
आक्रोश . सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध
झारखंड बंद का जिले में व्यापक असर देखा गया. जिले के कई सड़कों को बंद कराकर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं व आदिवासी छात्रों ने रघुवर सरकार के विरोध नारेबाजी कर सरकार पर काला कानून लाकर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया.
साहिबगंज : राज्य में सीएनटी व एसपीटी एक्ट के विधेयक पास होने के विरोध में शुक्रवार को झारखंड बंद का साहिबगंज में व्यापक असर देखा गया. सभी विपक्षी दल झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, राजद, जदयू, सीपीआइएम, छात्र संगठन, छात्र मोरचा, आदिवासी संगठन, सोना संताल समिति के सदस्य सड़क जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाये.
झामुमो के प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा व जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में पूर्वी फाटक से जुलूस के शक्ल में बंद कराने समर्थक सुबह आठ बजे निकले. पटेल चौक, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड होते बाजार आये. बंद के दौरान श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य की सभी विपक्षी पार्टियों की आरे से सीएनटी-एसपीटी एक्ट व राजकीय दमन के खिलाफ सभी विपक्षी दल राज्य में बंदी कर रहे हैं. वरीय नेता व जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि बंदी को सफल आम जनता के सहयोग से हुआ है. रघुवर सरकार में अराजकता व भ्रष्टाचार चरम पर है. पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार भोली-भाली जनता परेशान कर रही है.
झाविमो नेता कुंदन साह ने कहा कि लोगो की किसी भी आवाज को दवा दिया जा रहा है. जदयू जिलाध्यक्ष मंसूर व राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि चारों ओर अराजकता का माहौल है. विकास कार्य अवरूद्ध है. सीएनअी व एसपीटी एक्ट में संशोधन कर रैयतों को बरबाद किया जा रहा है. जनता प्रशासनिक दमन में फंसी है. जनता ऐसी सरकार को उखाड़ फेंक ने के लिए सभी विपक्षी दलों का सहयोग करें. जदयू एलसी रोड से, राजद, सीपीआइएम व झाविमो के नेता अलग अलगे टुकडी में बंद कराने निकले.
स्टेशन चौक पर जदयू, सीपीआइएम व झाविमो के नेता पहले नारेबाजी की. जिन्हें प्रशासन ने गिरफ्तार कर थाना ले आयी. वहीं इसके बाद कॉलेज रोड होते साक्षरता चौक तक बंद समर्थकों ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया. पेट्रोल पंप, पीएनबी बैक व संतजेवियर्स सहित कई स्कूल व कॉलेज बंद रहे. बंद का असर दिखा. शहर के प्रमुख सडकों पर दुकाने बंद रही.
सड़कों पर दो पहिये वाहन ही चले. दोपहर 1:30 बजे सभी दलों के 180 बंद समर्थकों को नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राधिका रमन मिंज ने साहिबगंज महाविद्यालय व कुछ दलों को नगर थाना में गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि कांग्रेस से चार, राजद से 11, जदयू से आठ, सीपीआइएम से छह, जेवीएम से आठ, छात्र मोरचा के 100, झामुमो से 45 लोगों ने गिरफ्तारी दी. जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




