बरहेट में जमकर हुई लूटपाट

Updated at : 26 Nov 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
बरहेट में जमकर हुई लूटपाट

बरहरवा : बंद के दाैरान बरहेट में सबसे पहले भीड़ हाट परिसर में घुसकर सब्जी विक्रेताहेमंत साह, हृदन साह, राहुल साह, विष्णु साह, मंगल साह, कृष्णा भगत आदि के दुकानों में लूटपाट मचाया. इस दौरान दुकान से नकद व अन्य कीमती सामान भी लूट लिये. हाट में मछलीविक्रेता मणि केवट, रोहित केवट, शिवनारायण केवट, उत्तम […]

विज्ञापन
बरहरवा : बंद के दाैरान बरहेट में सबसे पहले भीड़ हाट परिसर में घुसकर सब्जी विक्रेताहेमंत साह, हृदन साह, राहुल साह, विष्णु साह, मंगल साह, कृष्णा भगत आदि के दुकानों में लूटपाट मचाया.
इस दौरान दुकान से नकद व अन्य कीमती सामान भी लूट लिये. हाट में मछलीविक्रेता मणि केवट, रोहित केवट, शिवनारायण केवट, उत्तम केवट, अबील केवट के साथ भी लूटपाट किया. उसकी मछली का हंडी भी तोड दिया. जिसके बाद भीड़ बरहेट बाजार की ओर गयी. जहां कुछ दुकानों में तोड़-फोड़ करना शुरू किया. इसके बाद बाजार के लोग भी एकजुट हो गये. जमा भीड़ को खदेड़ने लगे. हाट करने आये भोगनाडीह के मजीबूर अंसारी (28), सुमन चंद्र सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया.
राहगीरों को भी नहीं बख्शा
बंद समर्थकों की भीड़ बरहेट बाजार में घुसते ही राहगीरों को भी पीटा. इस दौरान एक बोलेरो का कांच भी फोड़ दिया. इससे एक महिला भी घायल हो गयी. बरहेट बाजार की सड़कों पर भगदड़ की स्थिति रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola