पूर्व जिप सदस्य सहित तीन गिरफ्तार, जेल
Updated at : 24 Nov 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

क्रशर संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज के मारीकुटी स्थित जेएसपीएल कंपनी क्रशर प्लांट के मैनेजर मो इरफान से 50 लाख की रंगदारी मांगने व 12 हजार रुपये के लूट मामले में पुलिस ने पूर्व जिप सदस्य सह झामुमो कार्यकर्ता यारानुल हक उर्फ गोले सहित […]
विज्ञापन
क्रशर संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज के मारीकुटी स्थित जेएसपीएल कंपनी क्रशर प्लांट के मैनेजर मो इरफान से 50 लाख की रंगदारी मांगने व 12 हजार रुपये के लूट मामले में पुलिस ने पूर्व जिप सदस्य सह झामुमो कार्यकर्ता यारानुल हक उर्फ गोले सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि आठ आरोपित भागने में सफल रहे. पकड़ा गया पूर्व जिप सदस्य प्रदेश के एक बड़े नेता का दाहिना हाथ बताया जाता है. सदर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर मामले का उद्भेदन किया है. पुलिस के अनुसार जेएसपीएल कंपनी के मैनेजर मो इरफान के शिकायत पर 50 लाख की रंगदारी मांगने व 12 हजार रुपये की लूट मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं आठ लोगों को
पूर्व िजप सदस्य…
आरोपित बनाया गया है. पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को 10 से 12 की संख्या में इन बदमाशों ने हथियार के साथ कंपनी के ऑफिस से नकद 12000 रुपये लूट लिया था. इसके बाद कंपनी के मैनेजर के फोन पर 50 लाख की रंगदारी की मांग करता रहा. नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी. पुलिस ने शुरुआती जांच की तो नंबर किसी जमशेदपुर निवासी का पता चला लेकिन बाद में नाम गलत पाया गया. इसके बाद मोबाइल के इएमआइ नंबर से ट्रैक किया गया, तो खुलासा हुआ कि इस फोन का उपयोग महादेवगंज व कोदरजन्ना के बीच ही हुआ है. इस फोन से 66 बार पूर्व जिप सदस्य व झामुमो नेता यारानुल हक उर्फ गोले के बीच बात हुई है. जबकि फोन जाकिब का था. बातचीत के बाद फोन तोड़ कर फेंक दिया गया. उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य कारण कंपनी में काम कर रहा युवक अमरूदन उर्फ गुड्डू है. गुड्डू को किसी कारणवश कंपनी से हटा दिया गया था. गुड्डू गुस्से में आकर पूर्व जिप सदस्य से मिला और उसे अपनी कहानी सुनायी. वहीं रंगदारी मांगने की प्लांनिंग बनी. जबकि कंपनी के मैनेजर मो इरफान के अनुसार गोले माल का खरीद-फरोख्त करता था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि अन्य फरार आठ लोगों को पकड़ने के लिये छापेमारी चल रही है. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी एलबी प्रसाद व कई पुलिस बल उपस्थित थे.
झामुमो का कार्यकर्ता भी है पूर्व जिप सदस्य यारानुल हक उर्फ गोले, आठ आरोपित फरार
किसकी हुई गिरफ्तारी
पूर्व जिप सदस्य सह झामुमो मेें यारानुल हक उर्फ गोले, मो जाकिर शेख, मोहम्मद नासिर.
कौन कौन है फरार
अमरूदीन उर्फ गुड्डु, सुबेर, सोजिम, मनीर, बदुद, कलाम, मो इबो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




